Raebareli Murder: खून से सना मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Raebareli: रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटौरा निवासी शंभू उर्फ छेद्दू के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, शंभू उर्फ छेद्दू बुधवार रात खाना खाने के बाद गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने गया था। गुरुवार सुबह उसका शव पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची गुरबक्शगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शव देखा और शोर मचाया

ग्रामीणों के अनुसार, छेद्दू पासवान सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन 8 बजे तक वापस नहीं लौटे। सुबह जब बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए बाग में गए, तो उन्होंने छेद्दू पासवान का शव देखा और शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस व परिजनों को सूचना दी।

हत्या का आरोप

परिजनों ने शव देखने के बाद छेद्दू पासवान की हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शव के पास खून के धब्बे मिले हैं और मृतक के कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था।क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी।

Location :  RaeBareli

Published :  11 June 2026, 8:51 PM IST

Advertisement