हिंदी
व्यापारियों का प्रदर्शन
Raebareli: रायबरेली में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी के नेतृत्व में व्यापारियों का जनसमूह जहानाबाद चौकी से नवीन गल्ला मंडी तक जाने वाले ओवर ब्रिज में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
जिलाधिकारी रायबरेली को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार को देते हुए व्यापारियों ने कहा कि ओवरब्रिज की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए जिससे आवागमन सुलभ हो, ओवर ब्रिज बंद होने से व्यापारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों एवं आम जनता को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
जिला महामंत्री संदीप शुक्ला नगर ,युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी ने कहा कि अंडरपास में विद्युत की व्यवस्था की जाए जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना ना उठाना पड़े, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा कि अंडरपास के दोनों तरफ दिन और रात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था कराई जाए।
प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि जब तक ओवर ब्रिज ठीक नहीं हो जाता तब तक के लिए नवीन गल्ला मंडी की खराब सड़क को चलने योग किया जाए इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, बीके रावत सहित नवीन गल्ला मंडी के सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।
Location : Raebareli
Published : 8 September 2025, 11:40 PM IST