प्रतापगढ़ में बड़ी वारदात: दीवानगंज बाजार में HDFC बैंक के सेकंड मैनेजर पर लोहे के पंच से हमला, गंभीर रूप से घायल

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने HDFC बैंक के सेकंड मैनेजर रोहित गुप्ता पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। कार सवार मैनेजर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस जांच में जुटी है।

Updated : 9 October 2026, 11:18 AM IST
google-preferred

Pratapgarh News: जिले के कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज बाजार चौराहे पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर लौट रहे HDFC बैंक के सेकंड मैनेजर को अज्ञात बदमाशों ने कार रोककर बेरहमी से पीटा और लोहे के पंच से गंभीर हमला कर घायल कर दिया। इस अचानक हुई दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

कार रोककर की गई अचानक हिंसा

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल बैंककर्मी की पहचान कोतवाली सिटी क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज निवासी 28 वर्षीय रोहित गुप्ता के रूप में हुई है। वह पट्टी कस्बे में स्थित HDFC बैंक में सेकंड मैनेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

बच्चे के सिर को तबला समझकर बजाने लगे मास्टर साहब! वीडियो वायरल होते ही हो गया खेला

घटना के दिन गुरुवार की रात वह बैंक का जरूरी काम खत्म करने के बाद अपनी कार (संख्या UP 72 BW 0356) से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दीवानगंज बाजार चौराहे के पास पहुंची, तभी रास्ते में एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर लोहे के पंच से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दुकानदारों के दौड़ने पर भागे हमलावर

इस अचानक हुए जानलेवा हमले में रोहित गुप्ता गंभीर रूप से लहूलुहान होकर घायल हो गए। मुख्य चौराहे पर हुई इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। जब आसपास के दुकानदारों ने शोर सुनकर हमलावरों की तरफ दौड़ लगाई, तो आरोपी अपनी अपाचे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर लहूलुहान बैंक मैनेजर को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Gorakhpur: हत्या के प्रयास के 23 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को 7-7 साल की सजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए कंधई थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी और पूरे मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, हमलावरों की पहचान और इस सुनियोजित हमले के पीछे की असली वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है।

Location :  Pratapgarh

Published :  9 October 2026, 11:03 AM IST

Related News

Advertisement