Operation Sindoor: रायबरेली के सलोन और लालगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रायबरेली के सलोन व लालगंज विधानसभा क्षेत्र में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बताते चले की ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद भाजपा पूरे देश मे तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम मे सलोन विधान सभा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो की भाजपा विधायक अशोक कुमार के नेतृत्व मे सलोन ब्लाक से लेकर बस स्टाप तक तिरंगा यात्रा निकली गई वहीं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आम जनमानस भी मौजूद रहा कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विधायक अशोक कोरी ने कहा कि भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के शौर्य में आज एक तिरंगा शौर्य यात्रा सलोन विधानसभा में निकाली गई। हाल ही में जो पहलगाम की घटना हुई थी उसका हमने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है वह हमारी सेना और केंद्र सरकार की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी दो बहनों ने वीरता पराक्रम से पाकिस्तान की सीमा में जाकर अपने साहस का परिचय दिया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरेशी ने सेना के शौर्य व तिरंगे का मान बढाया है। तिरंगा शौर्य यात्रा सलोन विधानसभा में निकली है। मुझे आशा व विश्वास है इस यात्रा के माध्यम से हमारे सभी नागरिक भारत की सरकार व सेना को धन्यवाद दे रहे हैं।

वहीं लालगंज में इसी क्रम में पहलगाम हमले के विरोध में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने इस यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा का प्रारंभ हनुमान मंदिर बेहटा चौराहा से हुआ। यह आचार्य नगर और पांचवीं बिल्डिंग मेन रोड होते हुए वीरा पासी चौक पर समाप्त हुई। प्रशासन ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी निगरानी की।

यात्रा में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, विश्व हिन्दू परिषद के नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, सभासद बबलू तिवारी, आलोक कुमार, किशन कुमार और भाजपा जिला मंत्री पंकज पांडेय प्रमुख थे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 19 May 2025, 9:47 PM IST

Advertisement
Advertisement