हिंदी
ओमकार हत्याकांड फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Ghaziabad: गाजियाबाद में हुए ओमकार हत्याकांड में रविवार को बड़ा दिन है। ओमकार के परिजनों ने एक महापंचायत बुलाई है। जिसमें वेस्ट उत्तर प्रदेश के दिग्गज लोग शामिल होंगे। गाजियाबाद में 30 मई 2026 को ओमकार नाम के एक व्यक्ति की गोलियां से भूनकर हत्या कर दी जाती है और वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जिससे गाजियाबाद पुलिस की छवि मिट्टी में मिल चुकी है, क्योंकि 15 दिन बाद भी ओमकार की लाश पुलिस बरामद नहीं कर पाई। अब इसी नाकामी को लेकर महापंचायत की जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम पहले दिन से उठा रही मुद्दा
यह हत्याकांड लोनी कोतवाली क्षेत्र के गनौली गांव का है, जहां पर गोलियों से भूनकर ओमकार को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ओमकार के घर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने साफ तौर पर कहा है कि इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि खराब हुई है। हत्याकांड को बहुत ज्यादा दिन हो गए हैं। उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक ओमकार की लाश को ढूंढ नहीं पाई।
हाथ-पैर बांधकर बैठी योगी बाबा की पुलिस
जहां ओमकार का बेटा देवांश अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए तड़प रहा है तो वहीं ओंकार की पत्नी का कहना है कि पुलिस हाथ-पैर बांधकर बैठी हुई है।
जज की कुर्सी पर बैठी महिला बोली- अब मैं सुनाऊंगी फैसला! वाराणसी कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के गांव की वारदात
आपको जानकारी के लिए बता दें कि गनौली गांव उत्तर प्रदेश के दिग्गज विधायक नंदकिशोर गुर्जर का है। अब सवाल खड़ा होता है कि एक जनप्रतिनिधि का गांव होने के बावजूद भी पुलिस पर कोई दबाव नहीं बन पा रहा। पुलिस आखिर क्या कर रही है, जो 15 दिनों बाद भी ओमकार की लाश को नहीं ढूंढ पाई। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ योगी आदित्यनाथ के उन दावों की भी पोल खुल गई है, जो कहते थे कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है।
Location : Ghaziabad
Published : 13 June 2026, 8:22 PM IST
Topics : crime news Latest News murder UP News