रास्ता बंद तो सड़क भी बंद… डोमिनगढ़ में रेलवे के फैसले पर भड़के ग्रामीण, लगा लंबा जाम

गोरखपुर के डोमिनगढ़ में रेलवे द्वारा एक रास्ता बंद किए जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 August 2026, 8:59 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर के डोमिनगढ़ क्षेत्र में रेलवे द्वारा एक रास्ता बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और रास्ता दोबारा खोलने की मांग करते रहे।

रास्ता बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते को बंद किया गया है, वह लंबे समय से लोगों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग था। इसके बंद होने से रोजमर्रा की आवाजाही में काफी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।

ये भी पढ़ें- पीपीगंज थाने में SSP का औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

पुलिस और अधिकारी पहुंचे मौके पर

जाम की सूचना मिलते ही तिवारीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए राजस्व विभाग और रेलवे के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश शुरू की।

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक शक ने मचा दिया खूनी बवाल... मोबाइल चोरी की पूछताछ के बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया

रेलवे ने सुरक्षा को बताया वजह

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि पुल के नीचे बना यह रास्ता अधिकृत नहीं था। उनके अनुसार ऊपर से लगातार ट्रेनों का संचालन होता है, ऐसे में यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रास्ते को बंद किया गया है।

फिलहाल पुलिस, रेलवे और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का समाधान निकालते हुए जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जाए, ताकि क्षेत्र में यातायात और जनजीवन फिर से सुचारु हो सके।

Location :  Gorakhpur

Published :  1 August 2026, 8:59 PM IST

Related News

Advertisement