बॉलीवुड-कोरियन शोज छूटे पीछे! भारतीय दर्शकों पर चढ़ा पाकिस्तानी ड्रामों का जादू, रेटिंग ऐसी कि हर कोई देखने को हो जाए मजबूर
भारतीय दर्शकों के सिर चढ़ा पाकिस्तानी ड्रामों का क्रेज! अगर आप भी वही पुराने लंबे सीरियल्स देखकर बोर हो चुके हैं, तो देखें IMDb के टॉप 5 रेटेड शोज 'काबुली पुलाव' से लेकर 'कभी मैं कभी तुम' तक। जानें कहां देख सकते हैं ये शानदार शोज।
भारतीय परिवारों में इन दिनों पाकिस्तानी टीवी ड्रामों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। भारतीय धारावाहिकों की तरह बहुत ज्यादा ड्रामेटिक, लंबे और उबाऊ न होने के कारण दर्शक इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी बॉलीवुड, साउथ, कोरियन या चाइनीज सिनेमा देखकर बोर हो चुके हैं, तो ये पाकिस्तानी ड्रामे बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। (Img- Pinterest)
2 / 6
यदि आप कुछ नया और रोमांचक देखने की इच्छा रखते हैं, तो 'काबुली पुलाव' एक बेहतरीन विकल्प है। साल 2023 में आई इस रोमांस थ्रिलर सीरीज को IMDb पर 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है। इसकी कहानी एक 51 साल के कुंवारे पाकिस्तानी शख्स और एक जरूरतमंद अफगानी लड़की की अनूठी लव स्टोरी पर आधारित है, जो दर्शकों को बांधे रखती है। (Img- Pinterest)
3 / 6
पुराने दौर की सादगी पसंद करने वालों के लिए 1987 का मशहूर ड्रामा 'धूप किनारे' आज भी उतना ही प्रासंगिक है। 9.1 IMDb रेटिंग वाला यह शो बीते जमाने में भी भारत में काफी लोकप्रिय रहा था। कराची के एक अस्पताल के डॉक्टरों की जिंदगी पर आधारित यह शो कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का एक बहुत ही खूबसूरत और भावनात्मक संगम प्रस्तुत करता है। (Img- Pinterest)
4 / 6
वर्ष 2021 में आई टीवी सीरीज 'परिजाद' को भी दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया। 9.1 IMDb रेटिंग वाले इस शो की कहानी सांवले रंग के एक मासूम दिल वाले शख्स 'परिजाद' के इर्द-गिर्द घूमती है। समाज में कोई उसकी कद्र नहीं करता, लेकिन सोने जैसा दिल रखने वाला परिजाद अपनी सादगी और भावनाओं से हर किसी का दिल जीत लेता है। (Img- Pinterest)
5 / 6
आध्यात्मिक और गंभीर कहानियों के शौकीनों के लिए 2019 की मिनी सीरीज 'अलिफ' एक मास्टरपीस है। 9.1 IMDb रेटिंग वाली इस स्पिरिचुअल सीरीज की बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और गहरे डायलॉग्स की सीमा पार भी काफी तारीफ हुई है। यह शो इंसान और ईश्वर के बीच के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारने में पूरी तरह कामयाब रहता है। (Img- Pinterest)
6 / 6
हाल ही में रिलीज हुई 2024 की ड्रामा सीरीज 'कभी मैं कभी तुम' ने भी दर्शकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है। 9 IMDb रेटिंग वाले इस शो की कहानी अरेंज मैरिज के बाद प्यार की तलाश पर आधारित है। पाकिस्तान के अलावा भारत और अन्य देशों में भी इस शो को खूब सराहा जा रहा है। ये सभी शोज यूट्यूब पर आसानी से उपलब्ध हैं। (Img- Pinterest)