Follow UP: नोएडा जेल में हुई जिसकी मौत, वह था 3.5 करोड़ रुपये का अपराधी, जानें हाईकोर्ट की वकील के साथ क्या किया था?

नोएडा की लुक्सर जिला जेल में 3.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के आरोपी विनय समानिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गिनती के दौरान वह अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है, जबकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 July 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

Noida Desk: गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल (लुक्सर) में बंद जिस अपराधी की मौत हुई, वह 3.5 करोड़ रुपये का अपराधी था। आरोपी ने एक महिला के साथ 3.5 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किया था। सुबह की नियमित गिनती के दौरान आरोपी अचानक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताई पूरी कहानी

सोमवार सुबह लुक्सर जेल में रोजाना की तरह सभी बंदियों को बैरक से बाहर निकालकर गिनती कराई जा रही थी। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे गिनती पूरी होने के बाद बंदियों को वापस बैरक में भेजा जा रहा था। इसी दौरान बंदी विनय समानिया की अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें- 2024 के विजय रथ को 2027 में भी दौड़ाएंगे अखिलेश यादव, सर्वसमावेशी PDA रणनीति से भाजपा को मिलेगी मात!

साइबर ठगी के मामले में था जेल में बंद

जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विनय समानिया निवासी करावल नगर (दिल्ली) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से लुक्सर जेल में बंद था। नोएडा साइबर थाना पुलिस ने उसे 5 जुलाई 2025 को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया था। विनय पर हाईकोर्ट की एक महिला वकील को 'डिजिटल अरेस्ट' का झांसा देकर करीब 3.5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप था। इसी मामले में वह जेल में बंद था।

ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के अनिल मेनन करेंगे पहली ‘स्पेस वॉक’; इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से बाहर निकलकर रचेंगे इतिहास

पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

जेल अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अरेस्ट को मौत का संभावित कारण बताया है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम तक मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी।

Location :  Noida

Published :  28 July 2026, 3:53 PM IST

Advertisement