चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने रोशन किया अपना गांव, विभाग को दिखाया आईना

एक गांव से ऐसी खबर सामने आई है जो बिजली विभाग की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। बाजारशुकुल क्षेत्र के विराहिम बाजगढ़ गांव में सात बिजली खंभे टूट जाने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

Updated : 14 May 2026, 5:10 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी के एक गांव से ऐसी खबर सामने आई है जो बिजली विभाग की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। बाजारशुकुल क्षेत्र के विराहिम बाजगढ़ गांव में सात बिजली खंभे टूट जाने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई । लगातार अंधेरे और परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही मोर्चा संभाल लिया और आपसी सहयोग से हाईड्रा मशीन मंगाकर खंभे लगवाने का काम शुरू कराया।

मोमबत्ती के सहारे रात गुजारने को मजबूर

ग्रामीण राकेश, मंजूर, राम सुमिरन और मोहम्मद उमर ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ई-रिक्शा चालकों को बैटरी चार्ज कराने दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं और लोग मोमबत्ती के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं।

लोगों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा

थौरी उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में बुधवार को पूरे दिन खंभे और तार लगाने का काम चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट के साथ अब पेयजल की समस्या भी गहराने लगी है। पानी के लिए लोगों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

24 घंटे… 3 कत्ल… और फिर एनकाउंटर! चंदौली का ‘साइको किलर’ आखिर कैसे बना पूरे यूपी में दहशत का नाम?

अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल

ऊर्जा निगम अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार तक अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। तिलोई क्षेत्र के पाकर गांव, पूरे महादेव, बढौना, पूरे अली और पूरे निहाल समेत कई गांवों में सप्लाई बहाल कर दी गई है।

पाकिस्तान कनेक्शन से हड़कंप… रामपुर का युवक ATS के शिकंजे में, ISI और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े तार!

बाकी इलाकों में तेजी से काम

वहीं फूला, अहोरी और मोहनगंज क्षेत्र में मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जहां 50 से अधिक नए बिजली खंभे लगाने के बाद लाइन दोबारा खींची जाएगी। अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि ज्यादातर गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है और बाकी इलाकों में तेजी से काम कराया जा रहा है।

Location :  Amethi

Published :  14 May 2026, 5:10 PM IST

Advertisement