Urvashi At Cannes 2026: उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर बिखेरा चांदी सा नूर, क्रिस्टल जड़े गाउन ने लूटी महफिल
Cannes 2026 में उर्वशी रौतेला ने JoliPoli के कस्टम सिल्वर गाउन में ढाया कहर। हजारों क्रिस्टल और ड्रामेटिक केप स्लीव्स के साथ उनका 'बर्ड मोटिफ' हेडपीस बना टॉक ऑफ द टाउन। देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस का अब तक का सबसे स्टनिंग रेड कार्पेट अपीयरेंस।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हर साल बॉलीवुड हसीनाओं का जादू चलता है, लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला ने अपने "आईसी सिल्वर" लुक से ग्लैम क्वेशेंट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी किसी आधुनिक राजकुमारी की तरह नजर आईं, जिसे देख वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के कैमरे रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। (Img- Instagram)
2 / 5
उर्वशी ने इस ग्रैंड अपीयरेंस के लिए वियतनामी फैशन ब्रांड JoliPoli का हाथ से तैयार किया हुआ एक कस्टम गाउन चुना। यह मर्मेड स्टाइल गाउन उनके कर्व्स को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। गाउन का बेस लैवेंडर टोन वाले शीयर फैब्रिक पर आधारित था, जिस पर हजारों कीमती क्रिस्टल, सेक्विन और बीडवर्क की भारी नक्काशी की गई थी। इसकी शिल्पकला इतनी बारीकी से की गई थी कि यह किसी चलते-फिरते आर्टवर्क जैसा लग रहा था। (Img- Instagram)
3 / 5
उनके इस लुक का सबसे मुख्य आकर्षण 'केप स्लीव्स' थीं। गाउन से जुड़ी ये लंबी, शीयर केप स्लीव्स उर्वशी के पीछे पंखों की तरह लहरा रही थीं, जो उनके रेड कार्पेट वॉक को एक नाटकीय और शाही (Royal) टच दे रही थीं। जैसे ही रोशनी इन पर पड़ती, पूरा आउटफिट जगमगा उठता था। (Img- Instagram)
4 / 5
एक्सेसरीज के मामले में उर्वशी ने काफी साहसी प्रयोग किए। उन्होंने सिर पर एक मांग टीका स्टाइल हेडपीस पहना था, जिसमें पक्षी के मोटिफ और टसल्स लगे थे। उनके गले में चोकर स्टाइल हैवी नेकलेस और हाथों में मैचिंग ब्रेसलेट उनके इस 'सिल्वर थीम' को परफेक्ट बना रहे थे। उनके हाथ में मौजूद छोटा सा 'ज्वेल-टोन्ड' बॉक्स क्लच इस पूरे लुक में एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट जोड़ रहा था। (Img- Instagram)
5 / 5
अपने हैवी आउटफिट को बैलेंस करने के लिए उर्वशी ने मेकअप को डियूई और ग्लोइंग रखा। सिल्वर शिमर आईशैडो, शार्प विंग्ड आईलाइनर और न्यूड ग्लॉसी लिप्स ने उनके चेहरे की खूबसूरती को निखारा। बालों को एक स्लीक हाई बन में बांधा गया था, जिससे उनका हेडपीस और आउटफिट पूरी तरह हाईलाइट हो सके। (Img- Instagram)