पहले शादी का वादा, फिर दुष्कर्म… युवती की शिकायत पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस की मदद से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं और उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 14 May 2026, 5:12 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोन पुरानी बस्ती का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार  युवती के परिजनों ने थाना कोन में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवती को बहकाकर ले जाने की बात सामने आई थी।

Ballia Accident: बंदर से बचने के लिए भागी महिला और फिर… पढे़ं पूरी खबर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार आरोपी और युवती की तलाश में जुटी रही।

सर्विलांस की मदद से सकुशल बरामद हुई पीड़िता

पुलिस टीमों ने सर्विलांस सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी खुर्शीद आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता के बयान और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ा दी हैं। विवेचना के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत दुष्कर्म और धारा 115(2) के तहत अपहरण की धाराएं जोड़ी गईं। इसके अलावा मामले में धारा 84, 352 और 351(2) बीएनएस भी लागू की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Orai News: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग… टायर फटने की आवाज से दहला हाईवे

आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों से जुड़े अपराधों को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिजनों ने राहत महसूस की है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Location :  Sonbhadra

Published :  14 May 2026, 5:12 PM IST

Advertisement