हिंदी
न्यायिक मजिस्ट्रेट का पद संभाला
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नमृता सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वह मूलतः बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के सतोही गांव की निवासी हैं।
एन.आई. टी. दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से शिक्षा
Scam in Badaun:10 हजार की नौकरी करने वाले के घर भेजा करोड़ों का नोटिस, बदायूं से चौंकाने वाला मामला
जानकारी के मुताबिक, वह हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड से की है। एन.आई. टी. दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से शिक्षा प्राप्त की है। इनके पिता इटावा जनपद में ग्राम विकास विभाग में सहायक डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इनकी माताजी चद्रावती देवी अनूप शहर थाना क्षेत्र के नेहरू गंज कॉलोनी में निवास करती हैं। यह तीन भाई बहन है। उनमे यह सबसे बड़ी है। यह बीटेक, 2019 में की है। साथ ही सिविल सर्विस की भी तैयारी कर रही थी।
परिवेश में युवाओ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे...
जानकारी के मुताबिक, यूपीएससी, की परीक्षा 20 22 में उत्तरीण की और बदायूं से ट्रेनिंग की है इनका सपना आईएएस बनने का है। देवरिया जनपद के रुद्रपुर तहसील में इनकी पहली पोस्टिंग है। यह खेलकूद के मामले में काफी रुचि रखती हैं। इनके द्वारा बताया गया कि आज के परिवेश में युवाओ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया में फरियादियों को पूर्णता न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगी यही हमारी सच्ची सेवा है।
Fatehpur Crime: फतेहपुर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार
Location : Deoria
Published : 1 August 2025, 8:38 PM IST