हिंदी
जफ्फरनगर की सड़कों पर चला बड़ा अभियान
Muzaffarnagar: जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया, वहीं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 221 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक चलाया गया।
मुजफ्फरनगर में पुलिस सख्त
इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाकर यातायात को सुचारू बनाया गया। साथ ही नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 221 चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, तीन सवारी न बैठाएं, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
यातायात पुलिस का कहना है कि शहर को जाम मुक्त और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Location : Muzaffarnagar
Published : 12 July 2026, 4:41 AM IST