हिंदी
शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
Muzaffarnagar: जनपद में कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव और शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ शिव चौक पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीआईजी ने बताया कि शिवालयों पर लाइटिंग, बैरिकेडिंग, एंटी-स्किडिंग मैट समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कल शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। शिव चौक, सांझक और मीरापुर के संभलहेड़ा समेत प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
सहारनपुर मंडल डीआईजी अभिषेक सिंह की माने तो कल हमारा प्रमुख इवेंट है कावड़ यात्रा के शिवरात्रि का तो उसको देखते हुए हमारे जितने भी शिवायल है सब पर हमारा जितना भी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर का काम है उसको पूर्ण कर लिया गया है।
हमारी लाइट व्यवस्था बैरिकेडिंग एंटी स्किटिंग मेट आदि और पुलिस की सब पार्टियां आज भी निकली है कल भी निकलेगी आज सावन का दूसरा सोमवार है। जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ थी। कल भेद होने की ज्यादा संभावना है जैसे हमारा साँझक हो गया शिव चौक हो गया मीरापुर का संभालहेड़ा हो गया ।
मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के स्वागत में सपा ने खोला नया मोर्चा, पंकज मलिक के बयान ने खींचा ध्यान
सहारनपुर मंडल के जितने भी शिवलीय हैं इस शिवालियों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। शिवरात्रि का त्योहार 20 स्पेशल संपर्क कराया जाएगा जैसा कि आप सभी को मालूम है 4 करोड़ शिव भक्त श्रद्धालु गंगाजल की कावड़ लेकर अपने-अपने शिवालियों की ओर जा रहे हैं उसी क्रम में मुजफ्फरनगर और स्थानीय शिवालियों से संबंधित श्रद्धालु भी अपने-अपने शिवालियों पर जलाभिषेक करेंगे उसी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 August 2026, 12:53 AM IST
Topics : Kanwar Yatra 2026 Kanwar Yatra security muzaffarnagar kanwar yatra muzaffarnagar news Muzaffarnagar Police