मुजफ्फरनगर में रास्ता खुलवाने को लेकर प्रदर्शन, स्थानीयों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुमन विहार से कमला नेहरू वाटिका की ओर खुलने वाले बंद रास्ते को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रास्ता जल्द नहीं खोला गया तो क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करेंगे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 July 2026, 5:56 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुमन विहार से कमला नेहरू वाटिका की ओर खुलने वाले बंद रास्ते को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रास्ता खुलने से क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और पार्क में घूमने आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी, लेकिन दो परिवार कथित रूप से इसका विरोध कर रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि गली के अधिकतर लोग रास्ता खुलवाने के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों के कारण प्रशासन आगे की कार्रवाई नहीं कर रहा। प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया। हालांकि, इस आरोप पर मंत्री या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थानीय कर रहे विरोध

प्रदर्शनकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ता खुलवाने के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया था। इस आवेदन पर सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद चंदन चौहान और मंत्री कपिल देव अग्रवाल की संस्तुति भी होने का दावा किया गया है। उनके अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके का निरीक्षण किया था, जहां अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद कथित रूप से बने कमरे और पशु बांधने के स्थान को हटवा दिया गया, लेकिन गेट खोलने की कार्रवाई अब तक पूरी नहीं हुई।

95 प्रतिशत लोग राजी

जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोहल्ले के करीब 95 प्रतिशत लोग रास्ता खुलवाने के समर्थन में हैं। उन्होंने विरोध करने वाले पक्ष पर धार्मिक आधार पर आपत्ति जताने का भी आरोप लगाया और कहा कि सार्वजनिक रास्ते पर किसी समुदाय के आवागमन को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रास्ता जल्द नहीं खोला गया तो क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करेंगे।

पिता का बना, तो बेटे का क्यों नहीं? मुजफ्फरनगर में जाति प्रमाणपत्र विवाद पर भड़का धनगर समाज

यहां पहले भी गेट मौजूद था

जाट कॉलोनी और शिक्षक कॉलोनी के पूर्व सभासद पवन चौधरी ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यहां पहले भी गेट मौजूद था और जनहित में इसे दोबारा खोला जाना चाहिए। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर कमला नेहरू वाटिका पहुंचना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों को आवारा कुत्तों और लंबी दूरी के कारण परेशानी होती है।

मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, इल लोगों के काटे चालन

स्थानीय लोगों ने डीएम से की मांग

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को पूरे मोहल्ले की राय सुनते हुए जनहित में जल्द फैसला लेना चाहिए।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  12 July 2026, 5:53 AM IST

Advertisement