अरे बाप रे! दुकान खुली छोड़कर खाना खाने गए थे मालिक, शोरूम में चोर ने बोला धावा, सीसीटीवी देख पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का खुलासा। दुकानदार के खाना खाने जाने का फायदा उठाकर चोर ने गल्ला तोड़कर लाखों उड़ाए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Updated : 21 August 2026, 10:37 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार में स्थित 'आरोही ज्वेलरी' की दुकान पर एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक चोरी को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने पुलिस और स्थानीय व्यापारियों को चौंका दिया है। आरोपी ने न केवल दुकान से नकदी और कीमती जेवर चुराए, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी खुली चुनौती दी।

मालिक के खाना खाने जाते ही चोर ने बोला धावा

यह सनसनीखेज वारदात 19 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। उस समय दुकान के मालिक प्रिंस आज़ाद वर्मा अपनी दुकान खुली छोड़कर पास ही घर पर खाना खाने गए थे। दुकान के बाहर बाकायदा बोर्ड भी लगा हुआ था। इसी दौरान एक शातिर चोर मौका पाकर चालाकी से अंदर घुसा। उसने गल्ले का ताला तोड़ा और उसमें रखे लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की पुड़िया (लाल कागज में बंधी हुई) और करीब 300 ग्राम चांदी का पैकिंग सामान तथा 8 ग्राम की सोने-चांदी की पुड़िया चुरा ली।

MMRDA की बड़ी लापरवाही! निर्माण के दौरान अचानक गिरा भारी क्रेन, चपेट में आए 8 लोग

पीड़ित दुकानदार की जुबानी, कैसे हुआ खुलासा

पीड़ित दुकानदार प्रिंस आज़ाद वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "जब मैं घर खाना खाने गया था, तभी मेरे पास किसी का फोन आया कि दुकान के अंदर कोई संदिग्ध व्यक्ति घुसा हुआ है। मैंने तुरंत मोबाइल पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक की तो एक अनजान शख्स पैसे अपनी जेब में भरता हुआ दिखाई दिया। मैंने तुरंत पड़ोसियों को फोन किया, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, चोर वहां से रफूचक्कर हो चुका था।" पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और थाने में लिखित तहरीर दी।

Sitapur: हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद पर पुलिस का शिकंजा, अब खुलेंगे अपराध की दुनिया के छिपे राज

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए खतौली पुलिस तुरंत हरकत में आई। सीओ खतौली रुपाली राव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  21 August 2026, 10:37 AM IST

Advertisement