नन्हीं परी को मिला इंसाफ! जिस हैवान ने मासूमियत से किया था खिलवाड़, वही एनकाउंटर के बाद मांगता फिरा जिंदगी की भीख

मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस की चरथावल रोड पर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी नाजिम गोली लगने से घायल हुआ। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 August 2026, 1:52 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी नाजिम गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पांच दिन से फरार था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, नाजिम पर करीब पांच दिन पहले एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बताया गया कि पुलिस ने देर शाम अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया था, लेकिन घटना के बाद से आरोपी नाजिम फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

Muzaffarnagar News: बंधुआ मजदूरी के ‘काले खेल’ पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी को तितावी पुलिस ने दबोचा

चरथावल रोड पर हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली पुलिस की चरथावल रोड पर आरोपी नाजिम से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

Muzaffarnagar News: किसान संगठन में फिर हुई शाहनवाज की ‘घर वापसी’, मिली युवा जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

मामले की जांच जारी

पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस पहले ही पीड़िता को बरामद कर चुकी है। अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  22 August 2026, 1:52 PM IST

Related News

Advertisement