मिर्जापुर में आकाशीय बिजली का कहर, 12 भैंसों की मौत, पशुपालक परिवारों पर टूटा आर्थिक संकट

मिर्जापुर में मौसम के कहर ने कई पशुपालक परिवारों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लेदुकी गांव में अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते पशुधन का नुकसान हो गया। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 September 2026, 7:04 AM IST
google-preferred

Mirzapur : जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के लेदुकी गांव में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से एक साथ 12 भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवारों सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम मौसम खराब होने के दौरान लेदुकी गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में वहां मौजूद कई भैंसें आ गईं और देखते ही देखते 12 पशुओं की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कई भैंसें मृत अवस्था में पड़ी थीं। एक साथ इतने पशुओं की मौत देखकर पशुपालक परिवारों के होश उड़ गए।

पशुपालकों परिवारो का लाखों का नुकसान

पशुपालकों के लिए यह घटना बड़ा आर्थिक नुकसान लेकर आई है। कई परिवारों की आजीविका दूध बिक्री पर निर्भर थी, जबकि कुछ पशुपालकों ने लंबे समय की मेहनत और बचत से इन पशुओं को पाला था। अचानक हुए इस नुकसान से प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराया। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य औपचारिकताओं के आधार पर आगे की सहायता प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Mirzapur News: नकली कागजातों से हो रहा था बड़ा खेल! जानिए कैसे मिर्जापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर?

तहसीलदार ने  पशुपालकों को सहायता दिलाने का आश्वासन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार एके पांडेय ने प्रभावित पशुपालकों को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मिर्जापुर में UP STF का बड़ा एक्शन: 1.25 करोड़ रुपये का नशीला माल जब्त, कोयले के बीच छिपाकर लाया जा रहा था 198 किलो गांजा

इन पशुपालकों के सामने गहराया आर्थिक संकट

घटना से प्रभावित पशुपालकों में कैलाश, रवींद्र, सुरेश, मिथिलेश, बिंकेश, आशीष सहित अन्य ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

Location :  Mirzapur

Published :  20 September 2026, 6:43 AM IST

Advertisement