चाय छोड़ सुबह इन 6 Healthy Drinks को बनाएं रूटीन का हिस्सा, Acidity से मिलेगी राहत और वजन भी रहेगा कंट्रोल

दिनभर खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सुबह की शुरुआत सिर्फ चाय से करना जरूरी नहीं है। सुबह सही पेय पदार्थ का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने और दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से 6 हेल्दी ड्रिंक्स हैं।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 4 November 2026, 12:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिनभर खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सुबह की शुरुआत सिर्फ चाय से करना जरूरी नहीं है। चाय की जगह कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। सुबह सही पेय पदार्थ का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने और दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करने में मदद मिल सकती है। आज भी बड़ी संख्या में लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं। कई लोगों की दिनचर्या तो  bed tea  के बिना शुरू ही नहीं होती। लेकिन खाली पेट चाय पीने की यह आदत कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती

सुबह खानी पेट चाय पीने से हो सकती है ये परेशानियां

  •  इससे पेट में जलन, Acidity , gas और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय में मौजूद Caffeine कुछ लोगों में बेचैनी भी बढ़ा सकता है।
  • इसके अलावा, चाय में पाए जाने वाले टैनिन और कैटेचिन जैसे प्राकृतिक तत्व भोजन से मिलने वाले आयरन के शरीर में अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण पर इसका असर पड़ सकता है।
  • सुबह की शुरुआत चाय के बजाय किसी हल्के और पौष्टिक पेय से करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है और आप अपनी सुबह को ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से 6 हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें आप अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं

1.कलौंजी का पानी (Nigella Seeds Water)

कलौंजी का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कुछ ऐसे Natural  तत्व पाए जाते हैं, जिनमें Anti-Oxidant और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। कई लोग सुबह कलौंजी का पानी पीना पसंद करते हैं। माना जाता है कि इसका सीमित मात्रा में सेवन पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। इसे तैयार करने के लिए रात में एक गिलास पानी में थोड़ी-सी कलौंजी डालकर भिगो दें। अगली सुबह पानी को छानकर पी सकते हैं।

kalonji water

कलौंजी का पानी पीने के फायदे( AI Generated ig)

2.सेलेरी का जूस (Celery Juice)

सेलेरी एक हरी सब्जी है, जो देखने में कुछ हद तक धनिया जैसी लगती है। इसका इस्तेमाल सलाद, सूप और जूस बनाने में किया जाता है। सेलेरी में Vitamins, Minerals and Anti-Oxidant पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को Hydrate रखने में मदद मिलती है। सेलेरी का जूस पीने से कुछ लोगों को पाचन में आराम मिल सकता है। हालांकि, इसका जूस निकालने पर ज्यादातर Fibre अलग हो जाता है, इसलिए कब्ज से बचने के लिए इसे साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर में सूजन और ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने में भी भूमिका निभा सकते हैं। इसे Balanced diet में शामिल किया जा सकता है।

cilory water

सेलेरी का जूस पीने के फायदे( AI Generated ig)

3. गेहूं के जवारे का जूस (Wheatgrass Juice)

गेहूं के छोटे पौधों यानी जवारे से तैयार किया जाने वाला जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे व्हीटग्रास जूस भी कहा जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, इसमें सूजन कम करने वाले कुछ तत्व भी पाए जाते हैं। गेहूं के जवारे का जूस संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है। कुछ लोग इसे वजन नियंत्रित रखने के लिए भी पीते हैं।

wheat grass water

गेंहू के ज्वार का जूस पीने के फायदे( AI Generated ig)

4.तरबूज का जूस (Watermelon Juice)

तरबूज का जूस गर्मियों में शरीर को ठंडा और hydrate रखने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें Vitamin A and B6 और C के साथ कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। तरबूज में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें potassium and Magnisum जैसे जरूरी Minerals भी मौजूद होते हैं। तरबूज का सेवन त्वचा को स्वस्थ रखने और आंखों की सेहत बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सिडेंट शरीर को ऑक्सिडेटिव तनाव से बचाने में भूमिका निभाता है। सुबह तरबूज का ताजा जूस पीने से शरीर को ताजगी मिल सकती है। हालांकि, जूस की जगह साबुत तरबूज खाना ज्यादा बेहतर है, क्योंकि इसमें फाइबर भी मिलता है।

water melon juice

तरबूज का जूस पीने के फायदे( AI Generated ig)

5.नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी सेहत के लिए एक अच्छा प्राकृतिक पेय माना जाता है। इसमें calorie कम होती है और फैट भी लगभग नहीं होता। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ जरूरी Electrolytes की पूर्ति करने में मदद करता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक और ताजगी देता है।
नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।  नारियल पानी पीने से त्वचा को भी हाइड्रेशन मिलता है। गर्भवती महिलाएं भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

Coconut water benefits

नारियल को पानी पीने के फायदे(AI Generated ig)

6.चुकंदर का जूस

इसमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। चुकंदर में बीटालेन नाम का प्राकृतिक तत्व भी पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका रंग गहरा लाल होता है। इसमें फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और थोड़ी मात्रा में आयरन भी मौजूद होता है। ये पोषक तत्व शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी हैं। सुबह के समय चुकंदर का जूस पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  4 November 2026, 12:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement