दूल्हे के घर नहीं, तस्करों के अड्डे पहुंचने वाली थी ये ‘दहेज की गाड़ी’, पुलिस ने कर दिया खेल खत्म

मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में पुलिस ने दहेज के सामान की आड़ में बिहार ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। महिंद्रा पिकअप से कई ब्रांड की शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 July 2026, 8:27 AM IST
google-preferred

Mirzapur:  मिर्जापुर जिले की चील्ह थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दहेज के सामान की डिलीवरी के नाम पर बिहार ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब से भरी महिंद्रा पिकअप को पकड़कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि चील्ह थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन (UP65 RT 2856) में दहेज का सामान बताकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसकी तलाशी ली।

वाहन से मिली हजारों बोतल अंग्रेजी शराब

तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन से 1,870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू, 775 बोतल मैजिक मूवमेंट तथा जामुन स्पाइसी मिंट समेत अन्य ब्रांड की शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अशोक कुमार सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस, थाना अरवल (बिहार) तथा जैकी कुमार पासवान निवासी थाना टाउन अरवल, जिला अरवल (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि शराब मध्य प्रदेश से लाकर बिहार में सप्लाई की जा रही थी।

नोएडा बॉर्डर पर तैयार हो रहा भव्य कांवड़ सेवा शिविर, 24 घंटे चलेगा भंडारा, रोज 5 हजार से ज्यादा आएंगे कांवड़ियां

आबकारी अधिनियम के तहत भेजे गए जेल

चील्ह थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।

बदायूं में कांग्रेस का अनोखा विरोध, हजरतपुर की जलमग्न सड़क पर की धान की रोपाई

पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Location :  Mirzapur

Published :  30 July 2026, 8:27 AM IST

Related News

Advertisement