हिंदी
लगातार बारिश में गिरा कच्चा मकान (Image: Dynamite News)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर गरीब और निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए लगातार बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।
बुधवार को थाना संतनगर क्षेत्र की ग्राम सभा बनकी में लगातार बारिश के बीच दो परिवारों के कच्चे मकान अचानक भरभरा कर गिर गए। मकान गिरने से घर के भीतर रखा अनाज, जरूरी सामान और गृहस्थी का अन्य सामान मलबे के नीचे दब गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।
मकान गिरने के बाद हादुरी निशा पत्नी शब्बीर के परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार के पास अब रहने के लिए कोई सुरक्षित छत नहीं बची है। दूसरा मकान भी उपलब्ध नहीं होने से परिवार बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
घर ढहने के साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी मलबे में दब गया। अनाज के दब जाने से खाने-पीने की समस्या पैदा हो गई है, जबकि बारिश के इस मौसम में रात गुजारने के लिए भी परिवार के पास पर्याप्त सुरक्षित जगह नहीं है।
Mirzapur: जमीनी हकीकत की सच्चाई जब सामने आई, तो बोरिंग के नाम पर दिखा बड़ा खेल!
पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही बारिश के दौरान सुरक्षित रहने के लिए तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए।
पूरा मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह इस लगातार बारिश के बीच कहां जाए। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को जल्द राहत पहुंचाएगा, ताकि उसे खुले आसमान के नीचे रहने और भोजन के संकट का सामना न करना पड़े।
Location : Mirzapur
Published : 2 September 2026, 1:25 PM IST