हिंदी
समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन (Img: Dynamite News)
Mirzapur: मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित शुक्ला 'लल्लू' के नेतृत्व में आमघाट ओवरब्रिज पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और जनहित से जुड़े मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आमघाट ओवरब्रिज के निर्माण में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। साथ ही पुल पर डिवाइडर, स्पीड गार्ड रेलिंग और अन्य सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई, ताकि आए दिन होने वाले हादसों को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: Mirzapur News: कर्णावती का रौद्र रूप! रास्ते में फिसला BDC असफाक खान का पैर, तेज धारा में बहने के बाद तलाश जारी
धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इसके अलावा खराब और जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की बात भी प्रशासन के सामने रखी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इन समस्याओं के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मां अष्टभुजा देवी मंदिर से चोरी हुए 21 किलोग्राम वजनी घंटे की घटना का भी उल्लेख किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी, घटना का खुलासा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: Mirzapur: रात में सो रहे थे लोग, अचानक भरभराकर गिरी दीवार, सुबह का मंजर देख कांप उठे ग्रामीण
रोहित शुक्ला 'लल्लू' ने कहा कि समाजवादी पार्टी मझवां क्षेत्र की जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
Location : Mirzapur
Published : 20 August 2026, 4:16 PM IST