वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, सपा नेताओं को रोकने की तैयारी, जानिये पूरा अपडेट
गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व रविवार सुबह वाराणसी में सियासी तनाव उस समय बढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को मणिकर्णिका घाट की ओर जाने से पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद एक दर्जन से अधिक सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।