Sultanpur: एक खबर और बदल गया हाल, बारिश से खराब सड़क की मरम्मत के लिए दौड़ा प्रशासन
सुलतानपुर में सड़क के एक गड्ढे की तस्वीरों ने ऐसा असर दिखाया कि प्रशासन को तुरंत कदम उठाना पड़ा। सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके बाद बदहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।