मिर्जापुर में युवक को जंगल ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने खोली पूरी कहानी; 4 गिरफ्तार

मीरजापुर के हलिया क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार विवाद रिश्तेदारी में एक युवती से बातचीत को लेकर हुआ था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 September 2026, 9:04 AM IST
google-preferred

Mirzapur: हलिया थाना क्षेत्र में एक युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो 6 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और नामजद आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मारपीट का वीडियो

बताया गया कि 6 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें कुछ लोग एक युवक को जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने पुलिस का ध्यान खींचा।

इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद सैफ के पिता मुमताज पुत्र मेंहदी हसन निवासी सोठिया खुर्द, मीरजापुर ने हलिया थाने में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

देशभर में मानसून का तांडव: 20 राज्यों में भारी बारिश और 75 किमी की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार मामले में थाना हलिया में मु0अ0सं0-115/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) और 191(2) बीएनएस में छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपितों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपितों में दो अलग-अलग गांवों के

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मन्नान सिद्दीकी पुत्र मेराज और मनीष पटेल पुत्र स्वर्गीय छत्रधारी सिंह, निवासी लायन थाना लालगंज, मीरजापुर के रूप में हुई है।

इसके अलावा जाने आलम पुत्र बबलू और नौशाद पुत्र फरीद अली, निवासी राजपुर थाना हलिया, मीरजापुर को भी गिरफ्तार किया गया है।

मिर्जापुर में छात्राओं को रोज करते थे परेशान, CO सिटी की गाड़ी रोककर बताई पूरी कहानी; 4 गिरफ्तार

रिश्तेदारी के बीच बातचीत को लेकर हुआ विवाद

पुलिस की जांच में घटना के पीछे एक अलग ही पहलू सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार भी हैं। बताया गया कि मन्नान की बहन से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक के साथ मारपीट की घटना हुई।

पुलिस मामले की विवेचना के दौरान घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हुई पुलिस कार्रवाई से मामले में आरोपितों पर कानूनी शिकंजा कस गया है।

Location :  Mirzapur

Published :  12 September 2026, 8:23 AM IST

Related News

Advertisement