प्रतापगढ़ में DJ पर ‘पिस्टल डार्लिंग’… हाथ में तमंचा लेकर थिरकी नाबालिग, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ में शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की का तमंचे के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। “पिस्टल डार्लिंग” गाने पर हथियार लहराते हुए डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि हथियार असली था या नकली और नाबालिग तक कैसे पहुंचा। मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 19 May 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

Pratapgarh : एक शादी समारोह के दौरान ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में एक नाबालिग लड़की हाथ में कथित अवैध तमंचा लेकर “पिस्टल डार्लिंग” गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस गहराई से जांच में जुट गई है।

बारात में डीजे की धुन पर लहराया तमंचा

पूरा मामला मांधाता कोतवाली क्षेत्र के अकोड़िया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 7 मई को प्रयागराज से आई बारात में डीजे कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक लड़की खुलेआम हथियार लहराते हुए डांस करती दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि तमंचे के साथ डांस करने वाली लड़की नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पहले वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि लड़की के हाथ में जो हथियार दिखाई दे रहा है। वह असली है या नकली।

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गोरखपुर में उबाल, जानें पूरी खबर

आखिर नाबालिग तक हथियार पहुंचा कैसे?

पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कथित तमंचा किसका था और नाबालिग लड़की तक कैसे पहुंचा। यदि हथियार अवैध पाया गया तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अफसर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।

सीओ रानीगंज ने क्या कहा?

क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के मुताबिक, वायरल वीडियो मांधाता थाना क्षेत्र के अकोड़िया गांव में आयोजित विवाह समारोह का है। वीडियो में नजर आ रही युवती बारात पक्ष की बताई जा रही है। यह  प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र से शादी में शामिल होने आई थी। पुलिस ने फूलपुर थाने से संपर्क किया है और युवती की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Pratapgarh

Published :  19 May 2026, 2:30 PM IST

Advertisement