Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी बेंगलुरु में रहने वाले एक युवक से हुई थी, जिसमें उसके पिता ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए। शादी के बाद से ही घर में उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है।
करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुए
उसकी शादी 18 जनवरी 2025 को गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के युवक से हुई। पति बेंगलुरु में इंजीनियर हैं। शादी के दौरान उसके पिता ने खेत बेचकर 40 लाख नकद और अन्य कीमती सामान एवं गहने दिए। इस पूरे खर्च में लगभग एक करोड़ रुपये का निवेश किया गया।
सुहागरात पर खुले राज
शादी के अगले दिन 19 जनवरी 2025 को महिला विदा होकर ससुराल पहुंची। सुहागरात के दिन भी पति उसके कमरे में आए, लेकिन उन्होंने बताया कि उनका ऑपरेशन हुआ है और अभी शारीरिक संबंध नहीं बना सकते, लेकिन जल्द ठीक होने पर सब ठीक हो जाएगा। महिला ने भरोसा किया और कुछ नहीं कहा।
पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं
एक सप्ताह बाद ससुराल वालों ने बेंगलुरु में फ्लैट लेने की बात कही। घर के खर्चों के लिए डाउन पेमेंट के लिए पैसे मांगे गए, जिसे महिला ने मना कर दिया। इसके बाद से ही उसके साथ उत्पीड़न शुरू हो गया। पंचायत भी हुई, जिसमें ससुराल वालों ने बहू को कहीं नहीं जाने का दबाव डाला।
ससुर ने भी किया कांड
महिला ने बताया कि एक दिन ससुर उसकी अनुमति के बिना उसके कमरे में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर भी उन्होंने छेड़छाड़ की। इस घटना के दौरान महिला रोने लगी तो ससुर ने कहा कि यदि वह उसके साथ संबंध बनाएगी तो उसे मालामाल कर देंगे। सास ने भी ससुर का समर्थन करते हुए कहा कि यह सब चलता रहता है। महिला ने अपनी बहन को भी सारी बातें बताई तो उसकी बहन ने कहा कि इसकी शिकायत सास और पति से करनी चाहिए।
अब पुलिस के पास पहुंचा मामला
महिला का आरोप है कि जैसे ही ससुर को पता चला। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अब वह मायके नहीं जा सकेगी। विरोध करने पर उसे पीटा गया। अब 20 जुलाई को महिला ने खोराबार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बहुरानी पर भी लगे आरोप
महिला ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ भी ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। ससुर का आरोप है कि बहू उसके बेटे को नपुंसक कहती है और परिवार की बदनामी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बहू उनके बेटे से पैसे मांगती है। न देने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा और बेटे की हत्या की धमकी भी दी जाती है।