अलीगढ़ में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 1668 किलो नकली पनीर बरामद; 5 लाख का माल पकड़ा

अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1668 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया है। करीब 5 लाख रुपये का यह माल सवलपुर से अमेठी भेजा जा रहा था। प्रथम दृष्टया पनीर मिलावटी बताया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 April 2026, 6:31 PM IST
google-preferred

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया है। लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर चेकिंग के दौरान टीम ने एक गाड़ी से 1668 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा।

5 लाख रुपये का माल, अमेठी भेजा जा रहा था

जानकारी के अनुसार, जब्त किया गया पनीर सवलपुर से अमेठी भेजा जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम को शक होने पर पनीर की जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया यह मिलावटी पाया गया।

Aligarh Crime: अलीगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय टप्पेबाज ‘वास गैंग’ का किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

क्या है मामला ?

यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर लदा मिला, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक जांच में पनीर मिलावटी पाया गया, जिसके बाद उसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

Aligarh Double Murder: अलीगढ़ में डबल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के लिए भेजे गए सैंपल, 24 घंटे में रिपोर्ट संभव

FSDA अधिकारियों ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने की संभावना है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के हवाले की गई गाड़ी, जांच जारी

कार्रवाई के बाद पनीर से भरी गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों के नेटवर्क का खुलासा हो सके।

Location :  Aligarh

Published :  29 April 2026, 6:22 PM IST

Advertisement