हिंदी
Gorakhpur में बड़ा हादसा सोर्स डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: जनपद के कौड़ीराम क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चिल्लूपार विधायक Rajesh Tripathi के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी सड़क किनारे खड़ी सरकारी रोडवेज बस से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि एस्कॉर्ट वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक पुलिसकर्मी और वाहन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक का काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था तभी कौड़ीराम के पास अचानक एस्कॉर्ट वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से भिड़ गया। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल वाहन से बाहर निकाला गया।
ज्यों-ज्यों इलाज कराया, त्यों-त्यों मर्ज बढ़ता गया… युवक ने लगाई डीएम के यहां न्याय की फरियाद
दुर्गावती हॉस्पिटल रेफर
हादसे में विधायक के दीवान अभिषेक यादव, चालक राजनारायण शुक्ला समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी और चालक को बेहतर इलाज के लिए बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।
विकास या घोटाला? नगर पंचायत में बवाल! करोड़ों के भुगतान को लेकर सभासदों का हंगामा
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय विधायक Rajesh Tripathi पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंचने लगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण बिगड़ने की जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में इस हादसे को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
Location : गोरखपुर
Published : 11 May 2026, 6:07 PM IST