हिंदी
चंदौली के सदर थाना क्षेत्र में हावड़ा दिल्ली गया रेल रूट पर बन रहे ओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया। इस दौरान कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें एक की घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
पुल का गिरा स्लैब
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली के सदर थाना क्षेत्र में हावड़ा दिल्ली गया रेल रूट पर बन रहे ओवर ब्रिज का स्लैब गिर गया। इस दौरान कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें एक की घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण का आरोप है कि रेलवे ओवरब्रिज में धटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, साथ बिना किसी इंजीनियर की मौजूदगी के ही काम हो रहा है। वहीं साथ ही बताया गया कि हादसे के बाद ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी मौके से फरार हो गए जिससे लोगों में गुस्सा और बढ़ गया।
भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार का पोल
वहीं इस घटना को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। साथ ही कहा कि इस घटना ने भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार का पोल खोल दिया है। साथ ही कहा कि घटना के लिए जितना जिम्मेदार ठेकेदार है, उससे कहीं ज्यादा अधिकारी और कमीशन लेने वाले प्रतिनिधि है।
अन्य स्थिति की जांच
वहीं जानकारी के मुातबिक, एडिशनल एसपी ने बताया कि निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढलाई के दौरान गिरने की खबर मिली है। वहीं इस घटना में एक मजदूर के घायल होने की बात की जानकारी हुई हैष। साथ ही कहा अन्य स्थिति की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि आज के समय में इस प्रकार की खबर कितना चिंता का विषय है। लोगों को सिर्फ काम कर देने या करवा देने से ही मतलब है, उससे लोगों पर क्या असर होगा वह काम कितना सही हु आ इस सब कि जिम्मेदारी कौन लेगा? इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।