Mainpuri: दबंगों की दहशत या सिस्टम की चुप्पी? वायरल वीडियो ने खोला गांव का खौफनाक सच!

मैनपुरी के एक गांव से सामने आया यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। एक महिला ने दबंगों पर लगातार उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है, जिससे उसका परिवार डर के साए में जी रहा है। पहले भी शिकायत दर्ज होने के बावजूद हालात नहीं बदले।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 May 2026, 11:38 AM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भारतपुर में एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता सीमा देवी पत्नी विमल प्रताप ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लगातार उसे और उसके परिवार को निशाना बना रहे हैं, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

पहले भी दर्ज हो चुकी है शिकायत

पीड़िता के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को थाने में पहले ही शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर अरविंद सिंह, बबलू सिंह और उर्मिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। लेकिन इसके बावजूद आरोप है कि उत्पीड़न रुकने के बजाय और बढ़ गया है।

Labour Day पर नोएडा में हाई अलर्ट! धारा 163 लागू, सपा आज करेगी प्रदर्शन

डर में जी रहा परिवार

सीमा देवी का कहना है कि आरोपी लगातार उनके घर के बाहर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं, फोन कॉल्स के जरिए भी धमकियां दी जा रही हैं। इस वजह से पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है, खासकर छोटे बच्चे मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

मंडप में बैंड, दरवाजे पर वेल्डिंग और हवालात में दूल्हा, UP में शादियों का ऐसा ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’ पहले कभी नहीं देखा!

वायरल वीडियो ने बढ़ाया मामला

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने जांच के आदेश दिए हैं और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, पीड़िता ने परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

Location :  Mainpuri

Published :  1 May 2026, 11:33 AM IST

Advertisement