हिंदी
दबंगों ने घेरकर बरसाए लाठी-डंडे
Mainpuri: मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड इलाके में एक व्यापारी के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी पर दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने व्यापारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे व्यापारी के भाई को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा और उसके साथ भी मारपीट कर दी।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड निवासी सतेंद्र सिंह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि नरेंद्र सिंह और उनके दो पुत्रों ने पुरानी रंजिश के चलते सतेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मैनपुरी में झगड़े के बीच चली गोली, सीने को छूते हुए निकल गई बुलेट! युवक की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि जब सतेंद्र सिंह के भाई ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करने लगे। हमले में व्यापारी के भाई को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया और उपचार शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।
पीड़ित सतेंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि नरेंद्र सिंह और उनके दो पुत्रों ने उनके साथ मारपीट की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Location : Mainpuri
Published : 12 June 2026, 8:13 AM IST