Mainpuri News: कुरावली के सराय लतीफ से संदिग्ध हालात में लापता हुई 18 वर्षीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सराय लतीफ में 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने बेटी की शीघ्र बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। परिजनों ने गांव के ही एक अन्य लापता युवक पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 June 2026, 4:53 PM IST
google-preferred

Mainpuri : कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सराय लतीफ निवासी एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़ित पिता सतीश चंद्र ने बताया उनकी पुत्री प्रेमलता (17 वर्ष) 13 अप्रैल को सुबह लगभग 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

युवती की तलाश जारी

परिजनों ने गांव के ही एक युवक रुखसार पर आरोप लगाया है कि वह भी उसी दिन से गायब है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है तथा युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kuraoli

Published :  12 June 2026, 4:53 PM IST

Advertisement