हादसा, मातम और मदद का हाथ: महराजगंज में आकाशीय बिजली से युवक की मौत; पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

29 वर्षीय मोबाइल दुकानदार की अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे समय में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आर्थिक सहायता के साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 September 2026, 6:12 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक पन्नेलाल प्रजापति की हुई दर्दनाक मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिसवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल मंगलवार को शोकाकुल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ हादसा

बताया गया कि शीतलपुर गांव निवासी पन्नेलाल प्रजापति पुत्र शंभू रजवल में मोबाइल की दुकान चलाते थे। बीते शनिवार की रात वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंदुरिया क्षेत्र में सुकऊ टोला के पास अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि पन्नेलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा बेहद पीड़ादायक है, क्योंकि महज 29 वर्ष की उम्र में पन्नेलाल की असमय मौत हो गई। वह मोबाइल की दुकान चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे।

नियम ताक पर रखकर लगाया बिजली का पोल!: सिसवा बाजार में इंडस टावर्स लिमिटेड के खिलाफ तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

परिवार को आर्थिक सहायता दी

इसी बीच मंगलवार को पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के बीच अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

हर संभव मदद का दिया भरोसा

पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। पन्नेलाल की असमय मौत से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सिसवा में मृतक परिवार के घर पहुंचे सुशील टिबड़ेवाल, मदद का हाथ बढ़ाया; 2027 को लेकर दिया बड़ा बयान

परिजनों ने जताया आभार

सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने परिजनों के बीच काफी समय बिताया और परिवार को धैर्य रखने की बात कही। उनकी ओर से आर्थिक सहयोग मिलने पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर जिला महासचिव समसुद्दीन सिद्दीकी, प्रमोद शर्मा, प्रवीण सिंह, शैलेश अग्रवाल, अंशुमान पाण्डेय, मोहन पटेल, हीरा लाल जख्मी, दुर्गेश यादव, घनश्याम मौर्य, राहुल यादव और जाहिर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  30 September 2026, 6:03 PM IST

Related News

Advertisement