ससुराल में खाकी का खौफ: बिना वारंट आधी रात की धमकी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? वीडियो रिकॉर्डिंग खोलेगी सिपाही का राज!

महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र की पूजा ने एसपी से शिकायत कर सिपाही मिथिलेश कुमार पर बिना वारंट ससुराल में घुसकर धमकाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एक परिचित उसकी कोर्ट मैरिज से रंजिश रख पति को फंसाना चाहता है। घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है। पीड़िता ने न्याय की मांग की है।

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से खाकी को कटघरे में खड़ा करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर स्थानीय थाने में तैनात एक सिपाही पर पद के दुरुपयोग और गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि सिपाही ने बिना किसी कानूनी वारंट या नोटिस के उसके ससुराल में घुसकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी और रंजिश की कहानी

शिकायतकर्ता पूजा (पुत्री राजाराम) ने अपने प्रार्थना पत्र में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। पूजा के अनुसार, उसका विवाह विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत इसी वर्ष 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ था, जिसका आधिकारिक विवाह प्रमाण पत्र उन्हें 30 मई 2026 को प्राप्त हुआ। महिला का गंभीर आरोप है कि एक रसूखदार व्यक्ति, जिसे वह पहले से जानती है, उसके इस वैवाहिक जीवन से खुश नहीं है। वह लगातार उनके खुशहाल जीवन में जहर घोलने का प्रयास कर रहा है और उसके पति को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश रच रहा है।

घर में जबरन एंट्री और 'दो घंटे' का अल्टीमेटम

पीड़िता ने बताया कि इसी साजिश के तहत पुरंदरपुर थाने में तैनात सिपाही मिथिलेश कुमार 20 जून 2026 की शाम करीब 4:30 बजे अचानक उसके ससुराल आ धमका। आरोप है कि सिपाही के पास न तो कोई वारंट था और न ही कोई आधिकारिक नोटिस। इसके बावजूद वह जबरन घर के कमरों में घुस गया और तलाशी के नाम पर पूछताछ करने लगा। सिपाही ने परिजनों पर धौंस जमाते हुए सख्त लहजे में अल्टीमेटम दिया कि पति-पत्नी को दो घंटे के भीतर हर हाल में थाने में हाजिर किया जाए।

बरेली एयरपोर्ट पर अचानक उतरे बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे… 5 मिनट बाद जो हुआ, सब रह गए हैरान

कैमरे में कैद हुई सिपाही की करतूत, दहशत में परिवार

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जब घर पर मौजूद एक रिश्तेदार ने सिपाही से इस अचानक हुई पूछताछ और बिना वारंट आने का कारण जानना चाहा, तो सिपाही आगबबूला हो गया और उसने रिश्तेदार को भी भुगत लेने की धमकी दे डाली। हालांकि, सिपाही इस बात से बेखबर था कि उसकी इस पूरी दबंगई की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली गई है। महिला का दावा है कि उनके पास सिपाही की अभद्रता का पूरा पुख्ता वीडियो साक्ष्य मौजूद है। इस अचानक हुए पुलिसिया तांडव के कारण महिला की सास, जो पहले से ही गंभीर हृदय रोग (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित हैं, सदमे में आ गईं और पूरा परिवार खौफ के साए में है।

शर्मनाक! नाबालिग भतीजे से जबरन संबंध बनाती रही चाची, ढ़ाई साल तक चलता रहा घिनौना खेल, जानिये कैसे खुली महिला की पोल

न्याय की गुहार: एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

सिपाही की इस कार्यप्रणाली और अज्ञात व्यक्ति की साजिश से डरी पीड़ित महिला ने अंततः पुलिस अधीक्षक के दरबार में न्याय की गुहार लगाई है। उसने एसपी को शिकायती पत्र और वीडियो साक्ष्य सौंपते हुए मांग की है कि इस पूरे संवेदनशील मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सिपाही व उसके पीछे शामिल साजिशकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Location :  Maharajganj

Published :  23 June 2026, 12:52 PM IST

Related News

Advertisement