निचलौल में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, उठाया बड़ा कदम

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम प्रिंस चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 July 2026, 11:06 PM IST
google-preferred

Maharajganj: निचलौल थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली-डोमा मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 8 वर्षीय मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार, डोमा कांटी गांव का एक ट्रैक्टर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पैदल जा रहा प्रिंस चौहान (8 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र चौहान, ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

महराजगंज में जमीन नापते-नापते भड़का विवाद, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

आक्रोशित परिजनों की कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हो सका।

UP Weather Alert: गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बलिया कुशीनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में खिलेगी धूप

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  12 July 2026, 11:04 PM IST

Advertisement