हिंदी
शराब के ठेके को हटान को लेकर ग्रामीण में रोष (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में अवैध कच्ची शराब बेच रही महिला और उसके साथियों पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को धानी बाजार में अवैध कच्ची शराब बेच रही महिला और उसके साथियों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट की जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को गंभीर हालत में सीएससी धानी भर्ती किया गया।
पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी रोहित, सोहित पिता सुरेंद्र, गोरख साहनी पिता अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामले के बाबत धानी बाजार के ग्रामीणों रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पूर्व विधायक के कार्यालय पर पहुंचे और उन्हें इस विकट समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि कच्ची शराब बेचने वाली पर तो कार्रवाई हो गई लेकिन सरकारी शराब की दुकान पर भी शिकंजा कसा जाए।
धानी बाजार से शराब के ठेके हटाने को लेकर ग्रामीण एकजुट
ग्रामीणों का कहना है कि धानी बाजार से कुछ दूरी पर रोड के पास सरकारी शराब की दुकान है। शराबी वहां खुले में शराब का सेवन करते हैं और गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर वहां पर कन्या इंटर कॉलेज भी हैं। यहां से पढ़ने वाले बच्चे आते-जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां आने-जाने वालों का तांता लगा रहता है। वहां से आने-जाने वाले राहगीरों को भी डर लगा रहता है कि कहीं कोई शराबी गाली गलौच ना कर दे। इसी शिकायत को लेकर लोग पूर्व विधायक छट्ठू सिंह के कार्यालय पर पहुंचे।
इस अवसर पर मौजूद रहे अमरेश सिंह चंदन मद्धेशिया, सुनील सिंह, संतोष दुबे, डॉक्टर कुवरपाल सिंह, छठ्ठू सिंह ने धानी चौकी पर सूचना दी और इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की।
Location : Maharajganj
Published : 26 April 2026, 4:16 PM IST
Topics : Brijmanganj Police Station Area Illicit Country Liquor Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़)