Maharajganj: अवैध कच्ची शराब बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में तीन आरोपी नामजद
महराजगंज के धानी बाजार में अवैध कच्ची शराब को लेकर विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने रोहित, सोहित और गोरख साहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।