हिंदी
सामाजिक संगठनों ने आयोजित कराई प्रतियोगिता
Maharajganj: लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत सुधारपुर चौराहा पर स्थित द गुरुकुल मिलेनियम स्कूल पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों के कक्षा आठ से बारह तक के कुल 503 बच्चों ने प्रतिभाग किया। साथ ही बालिकाओं के लिए रस्साकशी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक कलाबाज समाज विकास फाउंडेशन के रामदास कलाबाज ने मंच से संबोधित करते हुए अपने जीवन के अमूल्य अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा सबसे जरूरी है, अगर शिक्षा है तो जीवन के हर सुख सुविधाओं को आप पा सकते है। बिना शिक्षा के जीवन अंधकारमय है।
उन्होंने कहा मैं किसी व्यक्तिगत कारणों से स्नातक की शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाया था, करीब पंद्रह सालों तक विदेश में रहा, आज भारत आने के बाद 35 साल की उम्र में उन्होंने स्नातक में एडमिशन लिया। वो बच्चों को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपील किये कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कसर न छोड़े। उन्होंने कहा कि वो दुबई में नौकरी करते है वो अपने सैलरी के चालीस प्रतिशत हिस्सा अपने समाज के विकास में लगाना चाहते है।
महराजगंज में ओमप्रकाश राजभर को काला झंडा दिखाने के मामले ने पकड़ा तूल, जानिए नया अपडेट
गुरुकुल मिलेनियम विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता सिंह ने कहा कि इस GK प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा का विकास करना है । प्रशासकीय संचालक जियाउल हक ने कहा कि प्रतियोगिता मे भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
नगद पुरस्कार व सम्मान
GK प्रतियोगिता के पेपर के बाद कॉपी को विधिवत चेक किया गया, फिर परिणाम की घोषणा हुई। कार्यक्रम के अंत मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुराज यादव को 21000, दुतीय स्थान धीरज यादव को 11000 व तृतीय स्थान आशीष कुमार 5100 व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जिज्ञासा रुंगटा, आराध्या यादव, शिल्पा प्रजापति, रामकरन टॉप टेन में जगह पाये। छात्राओं में रस्साकशी में श्वेता कुमारी की अगुवाई में विजेता टीम को 11000, रनर अप संजना कुमारी को 2100 व कप देकर सम्मानित किया गया।
महराजगंज में खौफनाक वारदात: शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया और फिर… सड़क किनारे मिला शव
कार्यक्रम में प्रिंसिपल निधि शर्मा, परागी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय फरेनी, तहमीन आइडियल पब्लिक स्कूल मोहनापुर, लार्ड बुद्वा एकेडमी बरगदवा राजा, परमात्मा प्रसाद मेमोरियल इन्टर कालेज, पारस नाथ सुज्ञान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जी एन एल आई महदेवा, डी वी एन पब्लिक स्कूल हरैया रघुवीर, के जी एन पब्लिक स्कूल मोहनापुर, रामचन्दर क्लासेज समरधीरा, ओजस साइंस क्लासेज समरधीरा, कन्या इन्टर कालेज महदेवा, एम के कोचिंग सेन्टर पुरन्दरपुर के प्रबंधक गण व अध्यापक गण के साथ गुरुकुल मिलेनियम स्कूल के समस्त अध्यापक गण एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 17 March 2026, 4:29 PM IST
Topics : Children Events Education Matters Gurukul Millennium School Maharajganj News School Competition