हिंदी
वृंदावन से पहुंचे संतों ने दिया गौ सेवा का संदेश (Source: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत वृंदावन धाम से आए साधु-संतों और साध्वियों का आगमन हुआ। संतों ने मंदिर में मां के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके पहुंचने से मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने संतों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।
वृंदावन से आए संतों ने श्रद्धालुओं को गौ माता के सम्मान, सेवा और संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ सेवा को उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा, करुणा और संवेदना की भावना को मजबूत करने का माध्यम बताया।
संतों ने लोगों से गौ संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से गौ सेवा और संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिल सकती है।
महेश बाबू को SIR नोटिस क्यों? राजामौली, साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण भी सूची में; जानें पूरा मामला
अभियान को फरेंदा क्षेत्र में गति देने के लिए सचिन पांडेय को ब्लॉक संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिम्मेदारी मिलने के बाद अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
इस दौरान अभियान के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई। सचिन पांडेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने अभियान के माध्यम से लोगों को गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने लेहड़ा मंदिर में मां के दर्शन किए और वृंदावन से आए संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने कहा कि सनातन परंपरा में संतों का सान्निध्य समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उनके विचारों और आशीर्वचनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ सेवा भाव और सकारात्मक सोच की प्रेरणा मिलती है। लेहड़ा मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा।
Location : Maharajganj
Published : 11 September 2026, 2:22 PM IST