15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंची गो सम्मान की आवाज, मिर्जापुर में सौंपा गया ज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत मिर्जापुर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अभियान से जुड़े लोगों ने दावा किया कि देशभर से 15 करोड़ से अधिक और मिर्जापुर से करीब 3.93 लाख हस्ताक्षर जुटाकर सरकार तक पहुंचाए गए हैं।