महराजगंज में पीपल के पेड़ पर मिला विशाल अजगर, मचा हड़कंप, रेस्क्यू देखने उमड़ी भीड़

महराजगंज के चिऊरहा इलाके में रविवार शाम नहर किनारे पीपल के पेड़ पर विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Maharajganj: चिऊरहा इलाके में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे एक पीपल के पेड़ पर कई फीट लंबा विशाल अजगर चढ़ा दिखाई दिया। पेड़ पर काफी ऊंचाई तक पहुंचे अजगर को देखकर आसपास के लोगों में डर और कौतूहल दोनों पैदा हो गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने के बाद सर्पमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और करीब शाम पांच बजे कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। राहत की बात रही कि इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

कई दिनों से इलाके में दिखाई दे रहा था अजगर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह विशाल अजगर पिछले कई दिनों से चिऊरहा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर नजर आ रहा था। रविवार को यह नहर के किनारे स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। कुछ लोगों की नजर जब पेड़ पर मौजूद अजगर पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। अजगर को देखने के लिए धीरे-धीरे मौके पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी।

ये भी पढ़ें- चबूतरे पर पड़ा था युवक का शव, लोगों की नजर पड़ते ही मची हलचल; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

पेड़ पर काफी ऊंचाई तक पहुंच चुका था सांप

अजगर पेड़ पर काफी ऊंचाई तक चढ़ चुका था, ऐसे में उसे नीचे उतारना रेस्क्यू टीम के लिए आसान नहीं था। सूचना मिलने पर साहनी रक्षक रेस्क्यू टीम और सर्पमित्र हरिवंश हौसलावाले मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतारा गया।

रेस्क्यू देखने के लिए उमड़ा हुजूम

विशाल अजगर के रेस्क्यू की खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई अजगर को करीब से देखने के लिए उत्सुक नजर आया। रेस्क्यू के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मोबाइल फोन से लोग अजगर के वीडियो और तस्वीरें भी बनाते नजर आए।

ये भी पढ़ें- Chandauli: टंकी साफ करने चढ़ा था कर्मचारी, उतरा ‘मौत’ का करंट! चंदौली हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी के साथ अजगर को पकड़कर सुरक्षित नीचे उतारा। अजगर के पकड़े जाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ समय पहले तक जिस पीपल के पेड़ को देखकर लोगों में डर का माहौल था, वहीं अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने भी लोगों से दूरी बनाए रखने और ऐसे मामलों में खुद अजगर को पकड़ने की कोशिश नहीं करने की अपील की।

विशाल अजगर के पेड़ पर चढ़ने से लेकर उसके रेस्क्यू होने तक चिऊरहा क्षेत्र में कई घंटों तक कौतूहल की स्थिति बनी रही।

Location :  Maharajganj

Published :  9 August 2026, 9:35 PM IST

Advertisement