नैनीताल के जंगलों से निकला अजगर रूपी काल निवाला निगलकर हुआ बेबस, फैली सनसनी
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आबादी के पास 15 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। अजगर एक डॉग को निगल चुका था, जिसके कारण वह हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।