Maharajganj: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

महराजगंज में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना रहा कि आखिर मृतक युवक कौन था और वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। पुलिस अब फोटो और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान कराने में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 September 2026, 10:42 PM IST
google-preferred

Maharajganj: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया टोला (हरपुर) स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार दुबौलिया टोला के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत ट्रेन संख्या 15132 की चपेट में आने से हुई है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन हादसे का लग रहा है। हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज जिला मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

कार्यक्रम में खाने गई सात वर्षीय मासूम संदिग्ध हालत में अचेत, महराजगंज की इस घटना ने उड़ाई सबकी नींद

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बृजमनगंज पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में युवक की फोटो एवं हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक के परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।

इलाके में सनसनी

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही हादसे से जुड़ी आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

महराजगंज के गांव में टूटी नालियों का दर्द! सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, वर्षों से समस्या झेल रहे ग्रामीण

युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  12 September 2026, 10:38 PM IST

Advertisement