Kasganj: फाटक के नीचे से निकलते ही सामने आ गई ट्रेन, दंपती को नहीं मिला बचने का मौका; पत्नी की मौत, पति गंभीर
कासगंज के गंजडुंडवारा में बंद रेलवे फाटक के नीचे से पटरी पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को लखनऊ एक्सप्रेस ने चपेट में ले लिया। हादसे में 65 वर्षीय स्नेहलता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पति रामवीर सिंह का पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर किया गया।