हिंदी
Maharajganj: जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सुखनी देवी की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुखनी देवी की कीमती जमीन और मकान को हड़पने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची गई थी। इस साजिश के तहत पहले बीमारी की हालत में उनकी वसीयत और बैनामा कराया गया और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में गहरा आक्रोश है।
महराजगंज में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, नेपाल कनेक्शन ने पुलिस को चौंकाया
परिजनों के अनुसार, सुखनी देवी अपने देवर तोलेराम सहानी के साथ रहती थीं। आरोप है कि सितंबर 2025 में कुछ रिश्तेदार इलाज का बहाने बनाकर उन्हें अपने साथ ले गए और महराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान 13 अक्टूबर 2025 को अस्वस्थ स्थिति में उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर जबरन बैनामा करा लिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के अगले ही दिन 19 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। परिजन अब पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 12 June 2026, 3:31 PM IST