हिंदी
प्रदर्शन-नारेबाजी के बीच झड़प फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: राज्य सभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि, मीनाक्षी नटराजन ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि वे इस मामले में हाई कोर्ट जा सकती हैं।
दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से कांग्रेस की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के नाराज कांग्रेसी विधायकों का दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव किया। विधायकों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी झड़प भी हुई।
कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है और भाजपा की शह पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया।
Location : New Delhi
Published : 12 June 2026, 3:08 PM IST
Topics : Delhi News Delhi Police MP MLAs protest