Brijmanganj: वसीयत के 6 दिन बाद सुखनी देवी की संदिग्ध मौत, कोर्ट के आदेश के बावजूद अबतक आरोपी आजाद
बृजमनगंज क्षेत्र में सुखनी देवी की संदिग्ध मौत का मामला फिर चर्चा में है। परिजनों ने संपत्ति हड़पने की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी बढ़ गई है।