हिंदी
उत्तर प्रदेश STF ने गोंडा के 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रितिक सिंह उर्फ बिल्लू को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया। आरोपी कई बियर और शराब दुकानों में चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रितिक सिंह उर्फ बिल्लू गिरफ्तार
Lucknow/Gonda: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। थाना परसपुर, जनपद गोंडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रितिक सिंह उर्फ बिल्लू को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई 6 फरवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे की गई, जबकि आधिकारिक जानकारी 7 फरवरी को जारी प्रेस नोट में दी गई।
दरअसल एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ द्वारा वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में टीम लगातार सूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि रितिक सिंह हरियाणा में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक ओमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने यमुनानगर स्थित राजावाला बाग इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों मलखान सिंह, जाकिर, रिजवान, सनी, योगेश और अंकित के साथ मिलकर लक्षनपुरवा डेहरास और धरमनगर की बियर दुकानों में सेध लगाकर चोरी कर चुका है। चोरी के बाद सभी आरोपी आपस में रकम बांट लेते थे। इसके अलावा मोहना क्षेत्र की शराब दुकान में चोरी की योजना बनाते समय पुलिस ने उसे पहले भी पकड़ लिया था।
रुद्रप्रयाग के जखोली में एक ही दायरे में तीन गुलदार, कैरिंग कैपेसिटी पर बड़ा सवाल; दहशत में गांव
रितिक सिंह उर्फ बिल्लू के खिलाफ थाना परसपुर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। वर्तमान में उसे गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दाखिल कर स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। STF अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।