फेन्सेडिल की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, STF ने सहारनपुर से चार तस्कर किए गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ती का खुलासा
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फेन्सेडिल कफ सिरप और कोडीन युक्त नशे की दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सहारनपुर जिले से की गई है।